भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

 दिल्ली की वोट चोरी रैली से दूरी पड़ी भारी, MP युवा कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई , रैली में शामिल नहीं होने पर प्रदेश पदाधिकारी निलंबित, उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव समेत कई नेताओं पर गिरी गाज

 दिल्ली की वोट चोरी रैली से दूरी पड़ी भारी, MP युवा कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई

रैली में शामिल नहीं होने पर प्रदेश पदाधिकारी निलंबित, उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव समेत कई नेताओं पर गिरी गाज

भोपाल , यश भारत। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित कांग्रेस की वोट चोरी रैली’ में शामिल नहीं होना मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारियों को भारी पड़ गया। संगठनात्मक अनुशासन का हवाला देते हुए मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रदेश के कई पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में 3 नवंबर 2026 को निलंबन आदेश जारी किया गया।IMG 20261103 WA0064

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों के बावजूद रैली में अनुपस्थित रहने को संगठन ने गंभीरता से लिया है। इसे निर्देशों की अवहेलना और संगठनात्मक अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की गई है। निलंबित किए गए पदाधिकारियों में प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष महासचिव और सचिव सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

IMG 20261103 WA0063

जारी आदेश के मुताबिक, संबंधित पदाधिकारियों का निलंबन आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। इस कार्रवाई के जरिए संगठन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों और संगठनात्मक कार्यक्रमों में भागीदारी को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

IMG 20261103 WA0066

 

दिल्ली में आयोजित वोट चोरी रैली में मध्य प्रदेश से युवा कांग्रेस पदाधिकारियों की भागीदारी को लेकर संगठन की ओर से पहले ही निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अनुपस्थिति को आधार बनाकर की गई इस कार्रवाई से प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल निलंबित पदाधिकारियो  की ओर से इस कार्रवाई पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button