मुख्य ख़बरें
भीषण सड़क हादसा : बाइक, साइकिल और पिकअप में भिड़ंत; 19 वर्षीय युवक की मौत, 3 घायल

बालाघाट ।जिले के रामपायली थाना क्षेत्र के कस्बीटोला में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बाइक, साइकिल को टक्कर मारने के बाद पिकअप से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार कृष्णा शनिचरे (19) की मौके पर मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घायलों में बाइक सवार सौरभ शनिचरे (19), 17 वर्षीय बालक और साइकिल सवार भाऊदास सहारे (55) शामिल हैं। उन्हें रामपायली अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि रामपायली निवासी कृष्णा, सौरभ और उमेश बाइक से खैरी से घर लौट रहे थे।सोनझरा निवासी भाऊदास साइकिल से अपने गांव जा रहे थे। सोनझरा पेट्रोल पंप के पास बाइक ने साइकिल को टक्कर मारी और फिर वारासिवनी से खैरलांजी की ओर जा रही पिकअप से भिड़ गई। मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने पिकअप को जप्त कर लिया है, मामले की जांच जारी है।







