DelhiE-PapersportsTop-5UTTARPRADESHYash Bharat Exclusiveइंदौरउतरप्रदेशउत्तर प्रदेशकटनीखेलग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरदिल्ली/नोएडादेशनरसिंहपुरफिल्मी दुनियाबिहारभोपालमंडलामध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमनोरंजनमुख्य ख़बरेंमुंबईराजनीतिराजनीतिकराज्य

मानव अंग को अहमदाबाद पहुंचाने के लिए जबलपुर में बना ग्रीन कॉरिडोर

विमानपत्तन निदेशक राजेश कुमार मौर्य, एटीसी प्रभारी नीरज गुडवानी और टीम के समन्वय से संभव हुई व्यवस्था

जबलपुर, यश भारत। जबलपुर से अहमदाबाद स्थित अस्पताल तक मानव अंग पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इस महत्वपूर्ण कार्य में जबलपुर हवाई अड्डे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्परता एवं आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। मानव अंग को एंबुलेंस फ्लाइट के माध्यम से अहमदाबाद पहुंचाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की जा रही है।

इस संवेदनशील कार्य को सफल बनाने में विमानपत्तन निदेशक राजेश कुमार मौर्य, एटीसी प्रभारी नीरज गुडवानी और उनकी पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल तथा समयबद्ध कार्यप्रणाली से ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था सुनिश्चित करने में मदद मिली। इससे मानव अंग को निर्धारित समय में अहमदाबाद के अस्पताल तक पहुंचाने का रास्ता सुगम हुआ।

मानवता की सेवा में सराहनीय पहल

मानव अंग प्रत्यारोपण के मामलों में समय का विशेष महत्व होता है। ऐसे में संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई जरूरतमंद मरीज के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। जबलपुर में की गई यह पहल प्रशासनिक तत्परता के साथ मानवीय संवेदनशीलता का भी उदाहरण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button