मध्य प्रदेशराज्य
अवैध कट्टे के साथ रील बनाकर कर दी अपलोड : दबदबा बनाने सोशल मीडिया का किया इस्तेमाल, दो युवकों को पुलिस ने दबोचा

ग्वालियर l ग्वालियर पुलिस ने दो युवकों को अरेस्ट किया है दबदबा बनाने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए अवैध कट्टे के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। मुरार और विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने यह एक्शन लिया है। इंटरनेट पर डाली गई यह रील जब लोगों ने पुलिस के पास पहुंचाई तो पुलिस ने यह एक्शन लेकर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया।
इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब इनसे पूछताछ की जा रही है कि यह अवैध हथियार कहां से लेकर आए हैं, जिससे युवाओं को हथियार की लत लगाने वालों तक पहुंचा जा सके।
कट्टे के साथ अपलोड की रील्स
मुरार थाना पुलिस ने रामलीला मैदान से कट्टा के साथ सोशल मीडिया पर रील शेयर करने वाले नंदू उर्फ शिवशंकर पवैया पुत्र विजय शंकर पवैया को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ करना शुरू कर दिया है। आरोपी ने कमर पर कट्टा लगाकर अपने मोबाइल से एक वीडियो शूट किया और उसे सोशल मीडिया के एक प्लेटफार्म पर अपलोड किया था। जब रील वायरल हुई तो यह खबर पुलिस के पास पहुंची और पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।







