Top-5कटनीजबलपुरदेशभोपालमंडलामध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंमुंबई

बड़ेरिया मेट्रो प्राइम अस्पताल से मेडिकल कॉलेज और डुमना एयरपोर्ट तक,आज रात दो ग्रीन कॉरिडोर की तैयारी

40 वर्षीय मरीज के अंगदान से कई लोगों को मिलेगी नई जिंदगी

जबलपुर, यश भारत। संस्कारधानी जबलपुर में मानवता और अंगदान की मिसाल पेश करने की तैयारी है। 40 वर्षीय मरीज के अंगदान के लिए सोमवार रात दो ग्रीन कॉरिडोर बनाए जाने की संभावना है। मरीज बड़ेरिया मेट्रो प्राइम अस्पताल में भर्ती है। अंगदान की प्रक्रिया के तहत हृदय, किडनी, लिवर, आंखें और त्वचा दान किए जाने की तैयारी है। इसके लिए मेट्रो अस्पताल, दमोहनाका से नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज और डुमना एयरपोर्ट तक अलग-अलग ग्रीन कॉरिडोर प्रस्तावित किए गए हैं।

1793630485 WhatsApp Image 2026 11 02 at 20.06.12

जानकारी के अनुसार, पहला ग्रीन कॉरिडोर मेट्रो अस्पताल, दमोहनाका से मेडिकल कॉलेज तक बनाया जा सकता है, जबकि दूसरा ग्रीन कॉरिडोर मेट्रो अस्पताल से डुमना एयरपोर्ट तक रहेगा। दोनों मार्गों पर यातायात को कुछ समय के लिए रोककर अंगों को निर्धारित स्थान तक तेजी से पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए रात करीब 11 बजे का संभावित समय तय किया गया है। इस पूरे घटनाक्रम में मेट्रो अस्पताल की भूमिका महत्वपूर्ण है, जहां मरीज भर्ती है और अंगदान की प्रक्रिया से जुड़ी चिकित्सा तैयारियां की जा रही हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज और डुमना एयरपोर्ट को जोड़ने वाली व्यवस्था के जरिए अंगों को समय पर संबंधित गंतव्य तक पहुंचाने की तैयारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button