कटनी

अंधा मोड़ से कारीतलाई मार्ग दुर्दशा का शिकार, गढ्ढों से परेशान हो रहे क्षेत्र के नागरिक, सडक़ पर बह रहा नाली का गंदी पानी

विजयराघवगढ़, यशभारत। नगर परिषद विजयराघवगढ़ क्षेत्र के मुख्य मार्गों से जोडऩे और नगर की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने प्रशासन के दावों के बीच नगर परिषद क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित वार्ड क्रमांक 5, 3, 8 के संयुक्त अंधा मोड़ विजयराघवगढ़ से कारीतलाई पहुंचने वाले मुख्य मार्ग को जोडऩे वाला मार्ग जो वार्ड क्रमांक 4 हरिजन आदिवासी बाहुल्य वार्ड की सीमा को भी जोडऩे वाला मार्ग है। विगत 5 वर्षों से पक्की सडक़ बनने का इंतजार कर रहा है। वर्तमान में रातों दिन 40 से 45 टन वाले भारी वाहनों का मार्ग जो बड़े-बड़े गड्ढों ऊबड़ खाबड़ मार्ग से भरा पड़ा है। सामान्य दिनों में भी यहां से लोगों का आवागमन मुश्किल होता हैर्, जबकि बारिश में कीचड़ और जल भराव के कारण परेशानी कई गुना बढ़ जाती है। नागरिकों का कहना है कि उक्त सडक़ की समस्या के कारण लोगों का पैदल चलना आने जाने वाले लोगों, बुजुर्ग, पढऩे स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे, बच्चों सहित आवश्यक कार्य निपटाना और मरीजों को चिकित्सालय भेजने में अत्यंत परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान मार्ग की स्थिति बद से बत्तर हो जाती है कलेक्टर एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से इस मामले में दुर्दशा की जांच कर पक्की सडक़ बनवाने की अपेक्षा की गई है। पूर्व में कोर्ट के निर्देशन से अतिक्रमण के लिए की गई कार्यवाही के उपरांत टेंडर के बाद भी आज तक ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण नहीं कराया गया, जिसके कारण नगर की सौंदर्यीकरण पर प्रश्नचिन्ह एवं आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं सडक़ पर आजाद चौक एवं अंधा मोड़ में गंदी नालियों के पानी भरे रहने से लोगों का आवा गमन मुश्किल हो रहा है एवं विवाद की स्थिति बनी रहती है। प्रशासन से जांच के उपरांत नाली निर्माण कराए जाने की अपेक्षा की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button