कटनी

इन्द्रानगर में युवक पर चाकू से हमला, दो नाबालिगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटनी, यशभारत। कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत इन्द्रानगर में चाकूबाजी की घटना के बाद पुलिस ने दो नाबालिग बालकों को अभिरक्षा में लिया है। दोनों से पूछताछ के बाद घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया। किशोर न्यायालय में पेश किए जाने के बाद दोनों को जबलपुर स्थित बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक इन्द्रानगर गली नंबर 7 निवासी 24 वर्षीय मनी शंकर निषाद ने कुठला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका चचेरा भाई विकास निषाद घर आया और उसने बताया कि दो लोगों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया। हमले में विकास के बाएं हाथ की बाजू और दाहिने पैर की जांघ के पीछे चाकू से वार किए गए, जिससे वह घायल हो गया और खून बहने लगा। घायल को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान घायल से पूछताछ और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने दो नाबालिग बालकों की पहचान की। पुलिस ने दोनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button