कटनी

जिम्मेदार नागरिक बनकर स्वस्थ समाज के निर्माण में दें योगदान, तिलक महाविद्यालय में जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम

कटनी, यशभारत। तिलक महाविद्यालय में जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्र छात्राओं ने सहभागिता कर साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति, महिला सुरक्षा, सडक़ सुरक्षा, संवैधानिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कीं। एसनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के समन्वयक एएसपी कमल मौर्य रहे। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ सुनील कुमार वाजपेयी, डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा, कुठला थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया तथा यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह सहित विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग और जिम्मेदार डिजिटल नागरिकता के संबंध में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को इंटरनेट का सावधानीपूर्वक उपयोग करने तथा साइबर अपराध की स्थिति में उचित कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने और सडक़ दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने तथा सुरक्षित, स्वस्थ और संवेदनशील समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। WhatsApp Image 2026 10 29 at 03.55.20.jpeg

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button