चांडक चौक पर टला बड़ा हादसा, तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित बस को सतर्कता से रोका

कटनी, यशभारत। चांडक चौक स्थित ब्रिज के पास यातायात पुलिस की सजगता से एक बड़ा हादसा टल गया। तकनीकी खराबी के कारण अनियं9ित्रत हुई बस को मौके पर तैनात एएसआई संदीप वाल्मीक एवं यातायात पुलिस कर्मियों ने बेरिकेडिंग के लिए लगाए गए स्टॉपर की मदद से आगे बढऩे से रोक लिया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था और हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चांडक चौक स्थित ब्रिज के पास एक सवारी बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर आगे बढऩे लगी। मौके पर ड्यूटी कर रहे एएसआई संदीप वाल्मीक एवं यातायात कर्मियों ने तत्काल स्थिति की गंभीरता को समझते हुए सतर्कता दिखाई। उन्होंने बेरिकेडिंग के लिए लगाए गए स्टॉपर की सहायता से बस को आगे बढऩे से रोक दिया। यातायात कर्मियों की तत्परता से संभावित दुर्घटना टल गई। घटना ने एक बार फिर यातायात व्यवस्था में सतर्कता, समय पर की गई कार्रवाई और सुरक्षा के लिए लगाए गए अवरोधकों की उपयोगिता को रेखांकित किया। यातायात पुलिसकर्मियों की तत्परता से न केवल संभावित दुर्घटना को टाला गया, बल्कि जनहानि की आशंका भी समाप्त हो गई।







