सरकारी धान की अंतरराज्यीय तस्करी पर कलेक्टर का शिकंजा: महाराष्ट्र जाने से पहले प्रशासन की सर्जिकल स्ट्राइक

डिंडोरी। वेयर हाउस में रखी सरकारी धान का अवैध रूप से बाहरी राज्य में परिवहन किए जाने की सूचना पर जिला प्रशासन की टीम ने दबिश देते हुए वेयर हाउस मालिक से संबंधित धान जो यूपी पासिंग ट्रक में भरा पाया गया और उससे जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी हैं। इस कारवाई से वेयर हाउस संचालकों में खलबली मची हुई हैं।
डिंडोरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गाड़ासरई क्षेत्र के हर्रा गांव स्थित हरिहर राइस मिल से धान अवैध से महाराष्ट्र राज्य भेजने की तैयारी थी। कलेक्टर ने मौके पर एसडीएम , नान विभाग और पुलिस की टीम भेजकर राइस मिल में जांच को भेजी।
जहां पाया गया कि जिन ट्रकों में धान लोड थी उनके दस्तावेजों में फिटनेस,बीमा सभी समाप्त हो चुके थे। वही मंडी से कितनी धान किसानों के जरिए राइस मिल मालिक ने खरीदी है,इसके प्रमाणित दस्तावजों की जानकारी जुटाई जा रही हैं,इसके बाद जो भी तथ्य निकलकर सामने आयेंगे उन गुण दोष के आधार पर संबंधितों के खिलाफ कारवाई प्रस्तावित की जाएगी।







