भोपालमध्य प्रदेश

एनएसयूआई का प्रदर्शन: हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन, राज्यसभा उम्मीदवारी का किया विरोध , एपस्टीन कनेक्शन को लेकर एनएसयूआई ने उठाए सवाल

एनएसयूआई का प्रदर्शन: हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन, राज्यसभा उम्मीदवारी का किया विरोध

एपस्टीन कनेक्शन को लेकर एनएसयूआई ने उठाए सवाल

भोपाल यश भारत। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन मध्यप्रदेश ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय शिवाजी नगर के पास केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारी के विरोध में प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार से बच्चों की सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान देने की मांग की। एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों में मध्यप्रदेश में बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों का मुद्दा गंभीर बना हुआ है।

IMG 20261028 WA0180

संगठन ने सवाल उठाया कि बच्चों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावी कदम उठाने के बजाय सरकार विवादों में घिरे नेताओं को राज्यसभा भेज रही है। प्रदर्शनकारियों ने हरदीप सिंह पुरी को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित एपस्टीन मामले के संदर्भ में भी सवाल उठाए। ये आरोप संगठन की ओर से लगाए गए। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एनएसयूआई मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सोनी ने कहा कि प्रदेश में बच्चों और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यसभा उम्मीदवारी के मुद्दे पर सरकार प्रदेश की जनता की चिंताओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने मांग की कि बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष रेहान अहमद ने प्रदर्शन के दौरान एपस्टीन से यारी का नारा लगाते हुए सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए। वहीं जिला महासचिव आजाद वर्मा ने मांग की कि सरकार बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए और हरदीप सिंह पुरी की उम्मीदवारी पर पुनर्विचार करे। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर संगठन के महासचिव तारिक खान पीयूष पवार वंश कनोजिया इसानी द्विवेदी आयुष राठौड़ विनायक प्यासी अभिषेक जगोरिया श्रीकांत जावा शिवांश तोमर और अंश भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं छात्र कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button