Top-5इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंराज्य

जामदार अस्पताल के सामने मकान में लगी आग, देखें वीडियो

घंटो की मशक्कत के बाद बुझाई आग

जबलपुर, यश भारत। गोल बाजार क्षेत्र में जामदार अस्पताल के सामने स्थित एक मकान में बुधवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम का दमकल अमला मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का काम शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर नगर निगम की दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब आधे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
फिलहाल मकान में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग की चपेट में आकर कितना सामान जला और कितने का नुकसान हुआ, इसका आकलन भी नहीं किया जा सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button