चार इमली में आईएएस अधिकारी के बंगले से चंदन का पेड़ चोरी

चार इमली में आईएएस अधिकारी के बंगले से चंदन का पेड़ चोरी
डीजीपी आवास के पास वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, पुलिस और क्राइम ब्रांच जांच में जुटी
भोपाल यश भारत। राजधानी भोपाल के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में चोरों ने आईएएस अधिकारी विवेक पोरवाल के बंगले से चंदन का पेड़ काटकर चोरी कर लिया। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के आवास के नजदीक हुई इस घटना से इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।घटना की गंभीरता को देखते हुए हबीबगंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें संयुक्त रूप से जांच कर रही हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है। पॉश और सुरक्षित माने जाने वाले चार इमली क्षेत्र में हुई इस वारदात ने सुरक्षा इंतजामों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस मामले की जांच कर चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।







