भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

भोपाल: हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के चेहरे पर पोती कालिख, पीर गेट पर जमकर हंगामा, देखें वीडियो

भोपाल: हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के चेहरे पर पोती कालिख, पीर गेट पर जमकर हंगामा, देखें वीडियो

भोपाल, यश भारत। राजधानी के पीर गेट चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के मुंह पर कुछ लोगों ने कालिख पोत दी। विरोध करने वाले लोग हिंदू संगठनों से ही जुड़े बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, विवाद की मुख्य वजह चंद्रशेखर तिवारी का दो दिन पहले दलित समुदाय को लेकर आया एक बयान था। बयान का वीडियो वायरल होने के बाद तिवारी ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी, लेकिन विरोध कम नहीं हुआ। इसके अलावा, हालिया त्योहारों के दौरान समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं को लेकर भी कुछ कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में गहरा असंतोष था।

इसी नाराजगी के चलते विरोधियों ने पीर गेट चौराहे पर तिवारी को घेर लिया और नारेबाजी करते हुए उनके मुंह पर स्याही पोत दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस फिलहाल वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button