मुख्य ख़बरें

मुर्दों के हक पर भी डाका: श्मशान बना सिर्फ कागजों पर, 1.73 लाख का ‘हो गया’ भुगतान

नरसिंहपुर। जनपद पंचायत साईंखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत खमरिया में शासकीय राशि के दुरुपयोग का बड़ा मामला सामने आया है। पंचायत में श्मशान घाट का निर्माण कार्य कागजों में पूरा दिखाकर 1 लाख 73 हजार रुपये की राशि निकाल ली गई, जबकि मौके पर श्मशान घाट का कोई निर्माण नहीं हुआ है।

ग्रामीणों के अनुसार पंचायत दर्पण पर भी यह राशि श्मशान घाट निर्माण के नाम पर आहरित दिखाई दे रही है। मामले में फर्जी बिल लगाकर भुगतान करने का आरोप है। पंचायत दर्पण से मिले बिलों में से एक बिल मे. कुणाल ट्रेडर्स का है, जिसमें 51 हजार रुपये का भुगतान दिखाया गया है। बिल पर सरपंच गीता बाई के हस्ताक्षर हैं।

ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और राशि की वसूली की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button