मुख्य ख़बरें
भीषण सड़क हादसा: स्कूली बच्चों से भरे ऑटो की पिकअप से टक्कर, 12 बच्चे अस्पताल में भर्ती… देखें पूरा वीडियो

दमोह। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को नोहटा और बनवार के बीच पटना मानगढ़ के पास स्कूली बच्चों से भरे एक ऑटो और पिकअप वाहन की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, ऑटो में करीब 15 बच्चे सवार थे। दुर्घटना में घायल बच्चों को उपचार के लिए दमोह जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां 12 बच्चों का इलाज जारी है।
गनीमत रही, सभी बच्चे सुरक्षित
हादसे के बाद बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह है कि मिली जानकारी के अनुसार सभी बच्चे सुरक्षित हैं और अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है।
स्कूली बच्चों को लेकर चलने वाले वाहनों में सुरक्षा व्यवस्था और क्षमता के अनुरूप सवारी बैठाने जैसे सवाल एक बार फिर अहम हो गए हैं। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।







