कटनी

प्रतिमा विसर्जन जुलूस में पथराव के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार, रीवा भागने की फिराक में थे आरोपी, इसके पहले बड़वारा पुलिस ने दबोचा

कटनी, यशभारत। जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम रोहनिया में दशहरा पर्व के दौरान दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, एफआईआर दर्ज होने के महज तीन घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। घटना के बाद आरोपी रीवा की ओर भागने की फिराक में थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़वारा उपनिरीक्षक सुयश पाण्डेय ने विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में शेख इबरार मुसलमान उर्फ अक्कू खान, उम्र 35 वर्ष, और उसकी पत्नी कासरीन बी, उम्र 28 वर्ष, दोनों निवासी कुर्सीटोला, थाना बड़वारा, जिला कटनी शामिल हैं।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी और महिला आरक्षक रूपाली यादव की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button