जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

सुबह 7 बजे सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकले कलेक्टर और निगमायुक्त

कचरा प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण, सफाई कर्मचारियों का बढ़ाया हौसला

कचरा प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण, सफाई कर्मचारियों का बढ़ाया हौसला

जबलपुर, यश भारत। शहर की सफाई व्यवस्था और कचरा प्रबंधन का जायजा लेने रविवार सुबह कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने औचक निरीक्षण किया। सुबह 7 बजे तीन पत्ती से शुरू हुआ निरीक्षण रानीताल जीटीएस होते हुए वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और सीएंडडी वेस्ट प्लांट तक पहुंचा। अधिकारियों ने विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर निगम की कार्यप्रणाली पर संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कचरा गाड़ी चालकों और वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के गेट कीपर से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में जुटे कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा।

कलेक्टर ने नगर निगम की टीम के बीच समन्वय और टीम भावना की प्रशंसा करते हुए इसी उत्साह के साथ काम जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के कार्यों की भी सराहना की और शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशफाक परवेज कुरैशी, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र राज और अर्जुन यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button