भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश
बड़े तालाब में उतरे युवक की गोताखोर ने बचाई जान, सुरक्षित किया रेस्क्यू शीतलदास की बगिया में नगर निगम के गोताखोर शेख आसिफ ने युवक को बाहर निकाला, रेस्क्यू के बाद पुलिस को सौंपा

बड़े तालाब में उतरे युवक की गोताखोर ने बचाई जान, सुरक्षित किया रेस्क्यू
शीतलदास की बगिया में नगर निगम के गोताखोर शेख आसिफ ने युवक को बाहर निकाला, रेस्क्यू के बाद पुलिस को सौंपा
भोपाल, यश भारत । राजधानी भोपाल में बड़े तालाब के शीतलदास की बगिया क्षेत्र में एक युवक को नगर निगम के गोताखोर ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए रेस्क्यू के बाद युवक की जान बच गई। जानकारी के अनुसार बड़े तालाब में उतरे युवक को नगर निगम के गोताखोर शेख आसिफ ने सुरक्षित बाहर निकाला। युवक ने अपना नाम अंकित और निवासी लालघाटी भोपाल बताया। रेस्क्यू के बाद युवक को आगे की कार्रवाई के लिए श्यामला हिल्स थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
घटना शीतलदास की बगिया क्षेत्र की है। नगर निगम के गोताखोर की तत्परता से युवक को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता मिली।







