जर्मनी से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक का मिला था अलर्ट
हाईजैक के अलर्ट के बाद फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट ‘AI 2030’ को हाईजैक के अलर्ट के बाद जयपुर डायवर्ट कर दिया गया, जिससे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एहतियात के तौर पर सुरक्षा ऑपरेशन शुरू किया गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान सुरक्षित रूप से उतरा और सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
हाईजैकिंग की अफवाह के बाद सुरक्षा अलर्ट
ये घटना एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2030 से जुड़ी है. हालांकि शुरुआती रिपोर्ट में बम की धमकी की आशंका जताई गई थी, लेकिन एयरपोर्ट के एक सूत्र ने बताया कि ये अलर्ट हाईजैकिंग की अफवाह से जुड़ा था. अधिकारी घटना से जुड़े हालात की जांच कर रहे हैं और चेतावनी की असल वजह की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर एचटी को बताया कि अलर्ट बम की धमकी के बजाय हाईजैकिंग की अफवाह से जुड़ा था. अधिकारी ने कहा कि अभी पक्की जानकारी देना जल्दबाजी होगी क्योंकि जांच अभी चल रही है.
सुरक्षा टीमों ने फ्लाइट की जांच की
जयपुर में लैंडिंग के बाद इस फ्लाइट को एक अलग पार्किंग बे में ले जाया गया ताकि सुरक्षा एजेंसियां जरूरी जांच कर सकें. सुरक्षा ऑपरेशन में सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF), स्थानीय पुलिस और बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS) के जवान शामिल थे. एहतियाती उपायों के तहत टीमों ने प्लेन और पैसेंजर्स के सामान की जांच शुरू की. इस बीच, विमान से बाहर निकाले जाने के बाद यात्रियों और क्रू सदस्यों को एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर एक तय होल्डिंग एरिया में ले जाया गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अलर्ट तब मिला जब प्लेन इंडियन एयरस्पेज में पहुंचा. एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और सुरक्षा एजेंसियों को इंफॉर्म किया गया, जिसके बाद फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट करने का फैसला लिया गया.
विज्ञापन






