भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश
डीजे की आवाज कम कराने पहुंची पुलिस से भिड़ी पब्लिक , टीटी नगर में बहस के बाद धक्का मुक्की की नौबत, पुलिस ने संभाला मामला

डीजे की आवाज कम कराने पहुंची पुलिस से भिड़ी पब्लिक
टीटी नगर में बहस के बाद धक्का मुक्की की नौबत, पुलिस ने संभाला मामला
भोपाल यश भारत। राजधानी के टीटी नगर क्षेत्र में डीजे की तेज आवाज कम कराने पहुंची पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। डीजे की आवाज को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बहस तक पहुंच गया।
इस दौरान पुलिस और मौजूद लोगों के बीच धक्का मुक्की की नौबत बन गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामले को संभालने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के दौरान कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। डीजे की तेज आवाज को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर लोगों की प्रतिक्रिया के चलते विवाद बढ़ा। हालांकि मामले में किसी के घायल होने या अन्य कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।







