इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशबिज़नेसभोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेशराज्य

एसबीआई चौक पर पंडाल पीछे करने की समझाइश पर विवाद का वीडियो वायरल , कांग्रेस नेता जतिन राज और रामेश्वर गिरी पर केस दर्ज… देखें वीडियो 

पुलिस से अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप

यश भारत। विजय नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई चौक पर सड़क का रास्ता बंद कर पंडाल लगाए जाने को लेकर विवाद सामने आया है। पंडाल को पीछे करने की समझाइश देने पर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता जतिन राज और रामेश्वर गिरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विजय नगर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार राज के अनुसार, 9 अक्टूबर की देर रात करीब 12:40 बजे एसबीआई चौक के पास पुलिस टीम भ्रमण पर थी। इस दौरान सड़क के एक तरफ रास्ता अवरुद्ध कर पंडाल लगाए जाने की जानकारी सामने आई। आवागमन बाधित न हो, इसके लिए पंडाल को पीछे करने की समझाइश दी गई। आरोप है कि इस दौरान जतिन राज ने गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया। वहीं, रामेश्वर गिरी पर पुलिस अधिकारी का मोबाइल फोन ले लेने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों व्यक्तियों ने कथित तौर पर अभद्रता करते हुए धमकी भी दी। स्थिति की जानकारी मिलने पर पेट्रोलिंग स्टाफ को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई करते हुए विजय नगर थाने में अपराध क्रमांक 472/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button