भोपालमध्यप्रदेश

दामखेड़ा में गौकशी स्थल पर बनी अवैध डेयरी पर चला बुलडोजर, तीन आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के दामखेड़ा में गौकशी स्थल पर बनी अवैध डेयरी पर चला बुलडोजर, तीन आरोपी गिरफ्तार

भोपाल, यशभारत। राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र अंतर्गत दामखेड़ा में प्रशासन और पुलिस की टीम ने गौकशी के स्थान पर बनी अवैध डेयरी पर बड़ी बुलडोजर कार्रवाई की है। स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा के कड़े निर्देशों के बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इस अवैध निर्माण को पूरी तरह से जमींदोज कर दिया गया।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कोलार पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों राशिद, गब्बर और मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस को दामखेड़ा में गौकशी की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर सख्त से सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।

कार्रवाई से ठीक पहले विधायक रामेश्वर शर्मा ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा था कि प्रदेश में मोहन यादव की सरकार है और गौकशी जैसी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गौकशी में लिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी और उनके अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button