मुख्य ख़बरें

खाकी का शिकंजा: 2.87 लाख का गांजा जब्त, सलाखों के पीछे पहुंचा सप्लायर, गैंग की तलाश

दमोह। जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 किलो 378 ग्राम गांजा जब्त किया है। मामले में 41 वर्षीय राजेश जैन को गिरफ्तार किया गया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 2 लाख 87 हजार 600 रुपये बताई गई है। कार्रवाई 8 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल न्यू ओवरब्रिज के पास की गई।

पुलिस के मुताबिक, सागर नाका पुलिस चौकी को मुखबिर से अवैध मादक पदार्थ के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने न्यू ओवरब्रिज के पास कार्रवाई की, जहां नोहटा थाना क्षेत्र के घांघरी मार्ग, वार्ड क्रमांक 4 निवासी राजेश जैन पिता स्वर्गीय हुकुमचंद जैन के पास से गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में थाना दमोह देहात में अपराध क्रमांक 723/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब जब्त गांजे के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। जांच का फोकस इस बात पर है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या तस्करी नेटवर्क शामिल है या नहीं।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडेय के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button