इंदौरकटनीभोपालमध्यप्रदेश

नवरात्रि से पहले निगमायुक्त का व्यवस्थाओं में फ़ोकस

गड्ढे भरने, अतिक्रमण हटाने, जल निकासी और विसर्जन व्यवस्था दुरुस्त करने के सख़्त निर्देश

नवरात्रि से पहले निगमायुक्त का व्यवस्थाओं में फ़ोकस

जुलूस मार्ग से गाटर घाट तक खामियां चिन्हित

गड्ढे भरने, अतिक्रमण हटाने, जल निकासी और विसर्जन व्यवस्था दुरुस्त करने के सख़्त निर्देशIMG 20261008 WA0075

IMG 20261008 WA0074 IMG 20261008 WA0071

कटनी, यशभारत। नवरात्रि पर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निगमायुक्त तपस्या परिहार आईएएस ने जालपा देवी मंदिर, रामलीला मैदान, जुलूस मार्ग और गाटर घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर व्यवस्थाएं देखीं और संबंधित अधिकारियों को खामियां दूर करने के निर्देश दिए।
जालपा देवी मंदिर में निगमायुक्त ने पहुंच मार्ग के समतलीकरण और खुली नालियों को ढकने के निर्देश दिए। इमली के पेड़ के पास नाली के पानी के बहाव को भी दुरुस्त करने को कहा। मंदिर के अन्य पहुंच मार्गों की स्थिति भी देखी गई।
रामलीला मैदान में प्रवेश द्वार के पास जलभराव मिला। निगमायुक्त ने पानी की निकासी कराने, अव्यवस्थित दुकानों को व्यवस्थित करने और क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल की मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने मैदान में स्वच्छता बनाए रखने पर भी जोर दिया।
इसके बाद निगमायुक्त ने पंचमुखी हनुमान मंदिर से गाटर घाट तक जुलूस मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। सुभाष चौक, झंडा बाजार, सुक्खन चौक और आजाद चौक से गुजरते हुए उन्होंने सड़क के गड्ढे देखे और उन्हें भरकर मार्ग को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। रास्ते से अस्थायी अतिक्रमण और निर्माण सामग्री हटाने तथा खुली नालियों को ढकने के लिए भी कहा। विद्युत तारों को व्यवस्थित कराने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए।
गाटर घाट में निगमायुक्त ने विसर्जन स्थल और कृत्रिम विसर्जन कुंड का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्याप्त आकार का अस्थायी कुंड तैयार करने और मार्ग का समतलीकरण कराने को कहा। विसर्जन स्थल पर सीसीटीवी, प्रकाश, माइक और बैरिकेडिंग की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही एनजीटी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के अनुसार स्थायी विसर्जन व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
गाटर घाट मार्ग पर पुराने कुएं की सफाई और लो-लाइन एरिया में निर्माणाधीन भवनों के संबंध में नियमानुसार नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।
निगमायुक्त ने अधिकारियों को नवरात्रि, जवारा विसर्जन और दशहरा चल समारोह से पहले सड़क, सफाई, पेयजल, प्रकाश, जल निकासी और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं पूरी करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री आदेश जैन, अनिल जायसवाल, मृदुल श्रीवास्तव, राजस्व उप निरीक्षक विनोद सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button