मध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोटेगांव/नरसिंहपुर में रविवार रात 9 बजे एसबीआई की एसीबी शाखा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैंक में तैनात गार्ड ने विवाद के दौरान अपनी बंदूक से फायरिंग कर दी। घटना के बाद बैंक के पास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर छिप गए।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात बैंक शाखा में फर्नीचर का काम चल रहा था। इसी दौरान स्थानीय टिफिन सेंटर संचालक विपिन नेमा अपने दो बच्चों के साथ बैंक में टिफिन देने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि काम कर रहे मजदूरों और गार्ड के लिए टिफिन मंगाया गया था, लेकिन एक टिफिन कम आने को लेकर गार्ड राजकुमार नाराज हो गया।

इसी बात को लेकर गार्ड और टिफिन सेंटर संचालक के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर राजकुमार ने अपनी बंदूक उठा ली और फायरिंग कर दी। अचानक गोली चलने से मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए आसपास के कोनों में छिप गए।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गार्ड राजकुमार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसकी बंदूक भी अपने कब्जे में ली है। फिलहाल आरोपी से कोतवाली थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस फायरिंग के कारणों और घटना के दौरान मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button