भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

संवाद और स्वास्थ्य जांच से खिलीं माताओं के चेहरे, साड़ी-श्रीफल देकर किया गया गर्भवती महिलाओं का सम्मान

संवाद और स्वास्थ्य जांच से खिलीं माताओं के चेहरे, साड़ी-श्रीफल देकर किया गया गर्भवती महिलाओं का सम्मान

भोपाल, यशभारत। संकल्प सेवा अभियान के तहत बरखेड़ी परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र 142 में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के दूसरे दिन मातृ और शिशु कल्याण का अनूठा संगम देखने को मिला। मातृ स्वास्थ्य एवं पोषण संवाद पर केंद्रित इस आयोजन में जहां एक ओर गर्भवती व धात्री माताओं की स्वास्थ्य जांच कर टीकाकरण किया गया, वहीं दूसरी ओर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने परंपरा और सम्मान का निर्वाह करते हुए माताओं को साड़ी, श्रीफल और फूलमाला पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड 20 की पार्षद पूजा शर्मा, वार्ड 21 की पार्षद सुनीता विश्वकर्मा और परियोजना अधिकारी हिबा खानम ने दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजन में मौजूद नन्हे-मुन्नों की सहभागिता बढ़ाने के लिए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसके बाद बच्चों को फल और मिठाइयां बांटकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहयोग से माताओं का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। उपस्थित महिलाओं को गर्भावस्था एवं प्रसवोत्तर देखभाल के चिकित्सकीय टिप्स दिए गए। पोषण संवाद के दौरान विशेषज्ञों ने संतुलित आहार, एनीमिया से बचाव, स्तनपान के महत्व और शिशु की सही देखभाल पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। कुपोषण से मुक्ति के लिए ‘पोषण थाली’ की उपयोगिता समझाते हुए हितग्राहियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button