भोपालमध्यप्रदेश

अमित शाह के दौरे पर गरमाई राजनीति: पटवारी बोले- एमपी बना हत्याओं की राजधानी, कई कांग्रेस नेता नजरबंद, देखें वीडियो

अमित शाह के दौरे पर गरमाई राजनीति: पटवारी बोले- एमपी बना हत्याओं की राजधानी, कई कांग्रेस नेता नजरबंद, देखें वीडियो

कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला; प्रदर्शन की आशंका में तड़के 4 बजे से पुलिस की धरपकड़

भोपाल, यशभारत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे के साथ ही प्रदेश में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। कांग्रेस ने राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था और हालिया हादसों को लेकर बीजेपी सरकार पर चौतरफा हमला बोला है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि देश के गृह मंत्री को भोपाल आकर मध्य प्रदेश के गृह विभाग की पोल-पट्टी देखनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि एमपी हत्याओं और मौतों की राजधानी बन चुका है। हाल ही में जहरीली शराब से 100 से ज्यादा परिवार उजड़ गए और दूषित सिरप व कुपोषण से बच्चों की जानें गईं, लेकिन सरकार की राजनीतिक जवाबदेही शून्य है।

अमित शाह के कार्यक्रमों में काले झंडे या प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुबह से ही कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। युवक कांग्रेस नेता प्रिंस सिंह को तड़के 4 बजे हिरासत में लिया गया, वहीं कई वरिष्ठ नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया। कांग्रेस ने पुलिस की इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button