कटनी

बोलेरो और पिकअप की सीधी भिड़ंत, 8 गंभीर घायल, शिकारपुरा के आगे धामू मोड़ पर हादसा

पवई, यशभारत। पवई थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारपुरा के आगे धामू मोड़ पर शुक्रवार शाम बोलेरो और पिकअप वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में सत्येंद्र यादव 24 वर्ष पिता बाबूलाल यादव, जय सिंह 19 वर्ष पिता काशीराम, ब्रजभान आदिवासी 1 वर्ष, अल्लू आदिवासी, दीपक पिता गजेंद्र, भरत यादव, हरिशंकर यादव और चितामणि पटेल सहित अन्य लोग शामिल बताए गए हैं।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button