भोपालमध्यप्रदेश

वीआईपी दौरे के बीच भोपाल पहुंचे किसानों की गुहार- बड़े किसानों को मिल रहा खाद, हमें चाहिए सोयाबीन का मुआवजा

वीआईपी दौरे के बीच भोपाल पहुंचे किसानों की गुहार- बड़े किसानों को मिल रहा खाद, हमें चाहिए सोयाबीन का मुआवजा

अमित शाह के कार्यक्रम में 11 जिलों से जुटे गोपालक और किसान; सख्त चेकिंग के बाद मिली एंट्री

भोपाल, यशभारत। राजधानी के भेल दशहरा मैदान में अमित शाह के भव्य गोपालक सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे मध्य प्रदेश के दूर-दराज के किसानों का दर्द भी छलक पड़ा। एक तरफ जहां मंच से सहकारिता और पशुपालन को बढ़ावा देने की घोषणाएं हो रही हैं, वहीं जमीनी स्तर पर किसान खाद की किल्लत और फसलों के नुकसान की समस्याओं से जूझ रहे हैं।

छोटे किसानों की परेशानी:
बरसिया से भोपाल पहुंचे किसान संदिप मारण का कहना है कि खाद वितरण व्यवस्था में छोटे किसानों की अनदेखी हो रही है। ऑनलाइन स्लॉट बड़े किसानों के बुक हो जाते हैं, जबकि छोटे किसान खाद के लिए भटकने को मजबूर हैं। वहीं सीहोर के मोगरा गांव से आए किसान अमर सिंह ने बताया कि इस बार प्राकृतिक आपदा के कारण सोयाबीन की पैदावार 10% भी नहीं हुई है, ऐसे में सरकार को तत्काल राहत पैकेज व मुआवजा देना चाहिए।

कड़े सुरक्षा घेरे में एंट्री:
समारोह स्थल पर किसानों की एंट्री को लेकर प्रशासन बेहद सख्त दिखा। जांच के दौरान माचिस, बीड़ी, तंबाकू और गुटखा जैसी सामग्रियां बाहर ही रखवा ली गईं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button