भोपालमध्यप्रदेश

यश भारत भोपाल।

सार्वजनिक सड़क पर सामग्री रखने पर ₹10 हजार का फाइन

नगर निगम की कार्रवाई, यातायात बाधित करने पर लगाया स्पॉट फाइन

भोपाल, यश भारत। सार्वजनिक मार्गों को अवरोधमुक्त रखने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जोन 4 के वार्ड 20 स्थित अट्ठे सूजे खा इतवारा ट्रांसपोर्ट एरिया में सार्वजनिक सड़क पर निर्माण एवं विध्वंस सामग्री रखने पर निगम ने कार्रवाई की। संबंधित व्यक्ति पर 10 हजार रुपए का स्पॉट फाइन लगाया गया।

नगर निगम जोन 4 अधिकारी मोहम्मद शहाब खान के अनुसार सड़क पर सामग्री रखे जाने से आम नागरिकों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।

सार्वजनिक मार्ग बाधित करने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक सड़कों और मार्गों पर निर्माण सामग्री या अन्य सामान रखकर यातायात बाधित न करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button