मुंबई

साढ़े 70 लाख की फ्लैट की धोखाधड़ी मामले में बिल्डर गिरफ्तार कई थानों में दर्ज हैं उसके खिलाफ धोखाधड़ी के मामले

ठाणे : भिवंडी के काल्हेर में फ्लैट देने का झांसा देकर 70 लाख 66 हजार 600 रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में ठाणे आर्थिक अपराध शाखा ने फरार आरोपी बिल्डर को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शामराव शंकरराव शिंदे (45) निवासी जिला सतारा, के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ ठाणे आयुक्तालय के विभिन्न पुलिस थानों में धोखाधड़ी के 5 मामले पहले से दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी शामराव शिंदे, रामदास शंकरराव शिंदे और अन्य ने आपस में मिलीभगत कर शिकायतकर्ता तथा अन्य लोगों को काल्हेर, भिवंडी में फ्लैट उपलब्ध कराने का भरोसा दिया था। रकम लेने के बाद कथित तौर पर फ्लैट उपलब्ध नहीं कराया गया।
इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा, ठाणे शहर द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी शामराव शिंदे के मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल रिकॉर्ड हासिल कर उसका तकनीकी विश्लेषण किया। तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने सातारा, अलीबाग, नवी मुंबई और पनवेल इलाकों में आरोपी की तलाश की। आखिरकार 29 सितंबर की शाम 7:33 बजे उसे नवी मुंबई से हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ
नौपाड़ा पुलिस थाने में दो,
वागले इस्टेट पुलिस में एक तथा वर्तकनगर नगर पुलिस थाने में दो धोखाधड़ी के मामले दर्ज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button