देशमुंबई

सिगरेट के बहाने बुलाकर युवक की निर्मम हत्या,दोस्त ही निकले कातिल

पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया

नालासोपारा, यशभारत।

मुंबई से सटे नालासोपारा इलाके में एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक की उसके ही दोस्तों ने बीच सड़क पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वारदात के समय मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

मृतक की पहचान शुभम मिश्रा के रूप में हुई है, जो नालासोपारा के गाला नगर क्षेत्र का निवासी था। जानकारी के अनुसार, घटना वाली रात शुभम अपने दोस्तों के साथ एक होटल में बैठा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई।

बताया जा रहा है कि इसके बाद आरोपियों ने शुभम को सिगरेट के बहाने नालासोपारा (प.) स्थित हनुमान मंदिर के सामने एक स्टॉल के पास बुलाया। जब वह रिक्शे से वहां पहुंचा, तो आरोपी बाइक पर उसके पीछे आए। आरोप है कि उन्होंने पहले उसकी जांघ पर चाकू से वार किया और फिर उसके सिर और चेहरे पर पत्थर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही नालासोपारा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया। अंकित बृजेश पांडे की शिकायत के आधार पर रोशन सिंह, जगन मेहंदी, सुनील मालुसरे उर्फ बिगशो, सूरज सिंह उर्फ कबाटे, टिंकल मिश्रा सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी रोशन सिंह फरार बताया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button