एडीसीपी शालिनी दीक्षित का पीएचक्यू ट्रांसफर, विक्रम अहिरवार को मिली जोन-3 की जिम्मेदारी

एडीसीपी शालिनी दीक्षित का पीएचक्यू ट्रांसफर, विक्रम अहिरवार को मिली जोन-3 की जिम्मेदारी
भोपाल, यशभारत। मध्यप्रदेश गृह विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और राज्य पुलिस सेवा (SPS) के अधिकारियों के फेरबदल के आदेश जारी किए हैं। इस नए तबादला आदेश से राजधानी भोपाल का पुलिस प्रशासनिक ढांचा भी प्रभावित हुआ है।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत, भोपाल में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) जोन-3 शालिनी दीक्षित (रापुसे 2002) का स्थानांतरण पुलिस मुख्यालय, भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर किया गया है। वहीं, उनके स्थान पर आईपीएस अधिकारी विक्रम अहिरवार को नगरीय पुलिस भोपाल में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-3 की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अहिरवार इससे पहले नागदा (उज्जैन) में नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे।
इसके अलावा, शाजापुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत श्री घनश्याम मालवीय (रापुसे 1998) को भी भोपाल पुलिस मुख्यालय (PHQ) में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) बनाकर भेजा गया है।
गृह विभाग के अवर सचिव द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।








