मंडलामुख्य ख़बरें

सनसनीखेज वारदात: फाइनेंस एजेंट को रोककर 47 हजार की लूट, मोबाइल और टैबलेट भी छीना, क्षेत्र में हड़कंप

मंडला। जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में भारत फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी से करीब 47 हजार रुपए की लूट हो गई।  बाइक पर आए दो बदमाशों ने रास्ते में कर्मचारी को रोककर उसका बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में नकद रुपए, एक टैबलेट और मोबाइल रखा था।

 

 अहमदपुर अंजनिया निवासी 21 साल का अमन रजक भारत फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट का काम करता है। गुरुवार को वह जमुनिया और डोभी गांव से किश्तों के करीब 47 हजार रुपए वसूलकर उदयपुर-बीजाडांडी रोड से लौट रहा था। जमुनिया गांव से थोड़ी ही दूरी पर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसका बैग छीनकर भाग निकले। लूट के बाद अमन ने गांव पहुंचकर डायल-112 पर पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल एसपी के निर्देश पर एसडीओपी और थाना प्रभारियों की एक स्पेशल टीम गठित की गई है, जो आसपास के रास्तों और इलाकों में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश कर रही है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button