भोपालमध्यप्रदेश

आरोपियों के होटल में मौजूदगी पर बागसेवनिया थाने का कॉन्स्टेबल सस्पेंड, जांच शुरू

रातीबड़ गोलीकांड मामला: आरोपियों के होटल में मौजूदगी पर बागसेवनिया थाने का कॉन्स्टेबल सस्पेंड, जांच शुरू

भोपाल, यशभारत। राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र स्थित कारोबारी के घर हुई गोलीकांड की वारदात में पुलिस महकमे ने सख्त कदम उठाया है। मामले में संदिग्ध भूमिका और लापरवाही सामने आने पर बागसेवनिया थाने में पदस्थ कॉन्स्टेबल सत्यभान गुर्जर को निलंबित कर दिया गया है।

डीसीपी जोन-1 विकास कुमार शहवाल ने यह निलंबन की कार्रवाई की है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, डीसीपी जोन-1 के प्रतिवेदन के आधार पर कॉन्स्टेबल के खिलाफ यह एक्शन लिया गया है। निलंबन आदेश जारी करने के साथ ही पूरे मामले की प्राथमिक जांच कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

होटल में मौजूदगी बनी कार्रवाई की वजह
जांच में यह बात सामने आई थी कि रातीबड़ में कारोबारी के मकान पर फायरिंग करने वाले आरोपी जिस होटल में ठहरे हुए थे, उसी होटल में कॉन्स्टेबल सत्यभान गुर्जर की मौजूदगी भी दर्ज की गई थी। आरोपियों के साथ या उसी परिसर में कॉन्स्टेबल की उपस्थिति को पुलिस अधिकारियों ने बेहद गंभीरता से लिया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल निलंबन की प्रक्रिया पूरी की गई।

फिलहाल कॉन्स्टेबल को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कानूनी व अनुशासनात्मक कार्रवाई तय की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button