कटनी

अपराध रोकने आरपीएफ और जीआरपी के बीच समन्वय जरूरी, कटनी पहुंचे आरपीएफ के आईजी, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश

कटनी, यशभारत। पश्चिम मध्य रेल जबलपुर के आईजी राजीव कुमार यादव ने शुक्रवार को आरपीएफ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सेवा ही संकल्प अभियान के तहत कटनी पहुंचे आईजी ने कटनी और मुड़वारा रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, यात्रियों की सुरक्षा और पितृपक्ष को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। आईजी राजीव कुमार यादव ने आरपीएफ थाने में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए रेल क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम, यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की, इसके बाद रेल आईजी जबलपुर राजीव कुमार यादव ने कटनी रेलवे स्टेशन और मुड़वारा रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आरपीएफ अधिकारियों से विभिन्न सुरक्षा बिंदुओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान आईजी ने अनधिकृत वेंडरों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए स्टेशन और रेल क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया। आईजी ने कहा कि रेल अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आरपीएफ और जीआरपी के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है। दोनों सुरक्षा बल आपसी तालमेल के साथ कार्रवाई करें और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button