Top-5Yash Bharat Exclusiveकटनीजबलपुरदेशनरसिंहपुरफिल्मी दुनियाभोपालमंडलामध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंमुंबईशिक्षा

दृश्यम ..स्टाइल मर्डर मिस्ट्री सस्पेंस, दफन शव की खुदाई में सामने आया सच, उड़ गए सबके होश 

इन्दौर ,यश भारत  अजय देवगन की मशहूर थ्रिलर फिल्म दृश्यम जैसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला हाई-वोल्टेज ड्रामा इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में उस वक्त लाइव देखने को मिला, जब एयरपोर्ट की वीआईआईपी पार्किंग के पास अचानक भारी पुलिस बल, सायरन की गूंज और सैकड़ों लोगों की सांसें एक अनजाने खौफ से थम गईं। घटना कल दोपहर बाद शाम करीब 4 बजे की है जब अचानक पुलिस डायल-112 के पास एक ऐसी सनसनीखेज सूचना आती है जिससे महकमे में हड़कंप मच जाता है। सूचना थी कि एयरपोर्ट परिसर से बेहद नजदीक, जमीन में किसी शव को दफन किया गया है वहां पर अभी भी ताजा खुदाई के निशान हैं।
मामला एयरपोर्ट की सुरक्षा से जुड़ा था, इसलिए बिना वक्त गंवाए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की फौज भारी लाव-लश्कर के साथ मौके पर पहुंच गई। देखते ही देखते पूरा इलाका छावनी में बदल गया और सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। जैसे ही पुलिस ने सावधानीपूर्वक फावड़े से मिट्टी हटाना शुरू किया, सस्पेंस और गहराने लगा। धड़कनें तेज थीं, हर कोई आंखें फाड़े देख रहा था कि अब जमीन के सीने से क्या खौफनाक मंजर बाहर आने वाला है। तभी… मिट्टी हटते ही वो चमकता हुआ लाल कपड़ा नजर आया! तनाव अपने चरम पर था। पुलिस ने बेहद सावधानी से उस लाल कपड़े में लिपटे शव को जैसे ही बाहर निकाला… पूरा मामला 180 डिग्री पलट गया! वहां मौजूद हर शख्स की आंखें फटी की फटी रह गईं। गड्ढे के अंदर किसी इंसान की लाश नहीं, बल्कि एक वफादार पालतू कुत्ते (श्वान) का शव था!
इसके बाद पुलिस जांच में जो कहानी सामने आई, उसने वहां मौजूद हर दिल को छू लिया। दरअसल, किसी भावुक पशु प्रेमी ने अपने चहेते पालतू डॉगी की मौत के बाद उसे लावारिस फेंकने के बजाय, पूरे आदर और विधि-विधान के साथ अंतिम विदाई दी थी। कुत्ते को सम्मान से दफनाने के लिए ही उसने लाल कपड़े और नमक की बोरियों का इस्तेमाल किया था। जो पुलिसकर्मी और चश्मदीद कुछ देर पहले तक एक बड़ी मर्डर मिस्ट्री की आशंका से कांप रहे थे, वे राहत की सांस लेकर हंस पड़े। घंटों से बना तनाव का माहौल पल भर में हंसी और इस अनोखे पशु-प्रेम की चर्चा में बदल गया। पुलिस के अनुसार फिलहाल पूछताछ और तकनीकी सहायता के आधार पर उस अज्ञात पशुप्रेमी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button