जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

कानपुर IIT में मंच पर बोलते-बोलते वैज्ञानिक की मौत

कानपुर आईआईटी के सीनियर वैज्ञानिक प्रो. समीर खांडेकर नहीं रहे। शुक्रवार को मंच पर बोलते-बोलते उनको हार्टअटैक पड़ा। वह मंच पर गिर पड़े। वहां बैठे लोगों को लगा कि वह भावुक हुए हैं। इसलिए बैठ गए। जब थोड़ी देर तक वह नहीं उठे तो लोगों ने भागकर उनको उठाया। आनन-फानन में हैलट के कॉर्डियोलाजी ले जाया गया। वहां जहां के बाद डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

प्रो. खांडेकर IIT कानपुर में एल्युमिनाई मीट को संबोधित कर रहे थे। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि वह सेहत को लेकर स्पीच दे रहे थे। उनके आखिरी शब्द थे…सेहत का ध्यान रखें। यह कहते ही उनके चेहरा पसीना-पसीना हो गया। तबीयत बिगड़ी और बेहोश हो गए।

55 साल के प्रो. खांडेकर IIT कानपुर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक होने के साथ ही डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर के पद पर भी कार्यरत थे। परिवार में माता-पिता के अलावा उनकी पत्नी प्रद्यन्या खांडेकर और उनका बेटा प्रवाह खांडेकर हैं। समीर खंडेकर जिनका निधन हुआ वह जबलपुर के क्राइस्ट चर्च बॉय स्कूल के छात्र थे 1989-1990  में उन्होंने स्कूल की पढ़ाई जबलपुर से ख़त्म की थी

Related Articles

Back to top button