तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के एक सरकारी स्कूल में मुफ्त नाश्ता योजना के तहत परोसे गए सांभर में मरी हुई छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया है। स्कूल में कुल 50 से अधिक छात्र पढ़ते हैं, जिन्हें यह नाश्ता परोसा गया था। दूषित सांभर खाने के तुरंत बाद करीब 40 छात्रों को चक्कर आने और उल्टी की गंभीर शिकायत हुई, जिसके बाद आनन-फानन में सभी प्रभावित बच्चों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।
#Tamilnadu #Tiruvallur #FoodPoisoning #Lizard






