मध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

सागर शराब त्रासदी: प्रशासन ने मानीं 20 मौतें, डेढ़ दर्जन परिवार सूची से बाहर; मुआवजे पर उठे सवाल

​हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद जिला प्रशासन ने जारी की आधिकारिक सूची; दावों के विपरीत कई पीड़ित परिवार आर्थिक मदद के इंतजार में

​सागर, यशभारत l मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा शराब त्रासदी का मामला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट पहुंचने के बाद आखिरकार जिला प्रशासन ने हताहतों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर 20 लोगों की मौत को जहरीली शराब के सेवन से होना स्वीकार किया है और सभी को मुआवजा बांटने का दावा किया है। हालांकि, स्थानीय दावों के अनुसार त्रासदी में 40 लोगों की मौत हुई थी। प्रशासन द्वारा आधी मौतों को नकारने और कई स्वीकृत परिवारों तक मुआवजा न पहुंचने से प्रशासनिक दावों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
​स्वीकृत 20 मृतकों की आधिकारिक सूची
​प्रशासन द्वारा जारी सूची में 13 मृतक शाहगढ़ और 7 मृतक बंडा तहसील क्षेत्र के शामिल हैं:
​शाहगढ़ ब्लॉक (13 मृतक)
​गूगराखुर्द (6): उजयार पुत्र विजय सिंह लोधी, गोलू उर्फ चमन पुत्र साहब सिंह लोधी, धनसिंह पुत्र अजीत सिंह, सचिन उर्फ सत्येंद्र पुत्र थानसिंह लोधी, विनोद पुत्र कलू रजक।
​नौराज (4): दिग्विजय पुत्र देवेंद्र सिंह लोधी, कम्मू पुत्र सुरु अहिरवार, करतार सिंह पुत्र जोधन सिंह लोधी, राजेंद्र पुत्र मूरत सिंह लोधी।
​बुढ़ना (1): देशकुमार पुत्र इंदर सिंह लोधी।
​रवारा (1): गोविंद पुत्र कुंजी आठिया।
​धुरमार (1): रामस्वरूप पुत्र मलखान अहिरवार।
​बंडा ब्लॉक (7 मृतक)
​बमूराभेड़ा (2): राजकुमार पुत्र नन्नेभाई लोधी, सुम्मेर पुत्र पूरन दांगी।
​छापरी (2): अरविंद पुत्र मुकुंदी विश्वकर्मा, कुलदीप पुत्र कलू सिंह दांगी।
​पिपरिया इल्लाई (1): रूपसिंह पुत्र प्रभु अहिरवार।
​पाटन (1): रोशन पुत्र जगन्नाथ लोधी।
​चौकाभेड़ा (1): धनसिंह पुत्र परमलाल आदिवासी।
​जगथर (1): अजय पुत्र गनपत लोधी।
​सूची से बाहर 20 मृतक: न इंसाफ मिला, न मुआवजा
​स्थानीय दावों के अनुसार घटना में कुल 40 मौतें हुई थीं (जिसमें अवैध शराब निर्माता दिनेश शिवहरे भी शामिल था)। लेकिन प्रशासन ने निम्नलिखित मृतकों की मौतों का कारण जहरीली शराब नहीं माना, जिससे इनके परिवार किसी भी राहत से वंचित रह गए हैं:
​अस्वीकृत मृतकों के नाम:
​आनंद रावत | 2. भगवान सिंह | 3. कृष्ण कुमार | 4. भोपाली आदिवासी | 5. नर्मदा पटेल | 6. गब्बर लोधी | 7. रमेश सिंह | 8. गोविंद | 9. श्यामा बाई | 10. व. छेदीलाल | 11. सुरेंद्र | 12. हरनाम राय | 13. महेश रावत | 14. शंकर आदिवासी | 15. राजधर सेन | 16. मुकेश सिंह | 17. महेंद्र सिंह | 18. निलेश लोधी।19. दिनेश शिवहरे आदि।
​मुआवजे के दावों की जमीनी हकीकत
​प्रशासन द्वारा 20 परिवारों को मुआवजा बांटने के दावे के बीच पीड़ितों के परिजनों ने अलग-अलग स्थितियां उजागर की हैं:
​मुआवजा मिला: गूगरा गांव के मृतक सचिन लोधी के परिजनों (मामा लाखन सिंह) को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि मिल चुकी है।

​संपर्क तक नहीं हुआ: गूगरा गांव के मृतक चमन सिंह लोधी के भाई मान सिंह के अनुसार, 6 सितंबर को हुई मौत के बाद से आज तक प्रशासन ने उनसे संपर्क तक नहीं किया।
​आश्वासन मिला, राशि नहीं: पपेट निवासी मृतक कृष्ण कुमार लोधी के चचेरे भाई साहब लोधी ने बताया कि प्रशासन ने संपर्क किया, लेकिन मुआवजा राशि बैंक खाते में नहीं आई।
​खाते की जांच बाकी: बुढ़ना के मृतक देशकुमार के परिजनों के पास फोन तो आया था, लेकिन बैंक खाते में राशि पहुंची या नहीं, इसकी पुष्टि होना शेष है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button