भोपालमध्यप्रदेश

ऑनलाइन शिशु आहार मंगाने वाले सावधान! भोपाल में ब्लिंकिट के गोदाम पर छापा, मिला एक्सपायर्ड अमूल स्प्रे

ऑनलाइन शिशु आहार मंगाने वाले सावधान! भोपाल में ब्लिंकिट के गोदाम पर छापा, मिला एक्सपायर्ड अमूल स्प्रे

भोपाल,यशभारत।  अगर आप भी अपने नवजात बच्चे के लिए ऑनलाइन ऐप से दूध या शिशु आहार मंगाते हैं, तो जरा संभल जाइए! 10 से 15 मिनट में डिलीवरी का दावा करने वाले क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म  ब्लिंकिट के गोदाम से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक्सपायर्ड समय सीमा समाप्त शिशु आहार बरामद किया है। मासूम बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ का यह मामला राजधानी भोपाल के नेहरू नगर स्थित ब्लिंकिट के डार्क स्टोर का है।

अमूल स्प्रे के 3 पैकेट एक्सपायर्ड मिले

खाद्य सुरक्षा विभाग को नेहरू नगर स्थित इस गोदाम में खाद्य पदार्थों के रख-रखाव और गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। टीम ने जब गोदाम पर अचानक दबिश दी, तो निरीक्षण के दौरान अमूल कंपनी के अमूल स्प्रे (शिशु दुग्ध आहार) के तीन पैकेट एक्सपायर्ड डेट के पाए गए। इसके अलावा, कई अन्य खाद्य पैकेटों पर लेबलिंग और ब्रांडिंग से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं और खामियां दर्ज की गईं।

स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा

विशेषज्ञों के मुताबिक, नवजात और छोटे बच्चों को एक्सपायर्ड मिल्क पाउडर देने से उन्हें गंभीर इंफेक्शन, पेट की बीमारियां और फूड पॉइजनिंग हो सकती है। तेज़ डिलीवरी के चक्कर में सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों की अनदेखी सीधे तौर पर मासूमों की जिंदगी को खतरे में डाल सकती है।

खाद्य विभाग की टीम ने मौके से मिला एक्सपायर्ड सामान जब्त कर लिया है और लेबलिंग में गड़बड़ी वाले नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कंपनी और स्टोर संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शहर के अन्य ऑनलाइन डिलीवरी स्टोर्स की जांच भी तेज कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button