कटनी

बड़वारा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, बाइक से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार

कटनी, यशभारत। जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध बड़वारा पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी सुयश पांडे ने बताया कि बड़वारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गुड़ा मोड़ यात्री प्रतीक्षालय के पास दो व्यक्ति काले रंग की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल पर प्लास्टिक के गुम्मों में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर ग्राहकों के इंतजार में खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर दोनों व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें स्टाफ की मदद से पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों नरेश कोल पिता बिहारीलाल कोल, शनि कुमार केवट पिता लखनलाल केवट दोनों निवासी ददरी मोहल्ला विलायत कला को हिरासत में लिया। मोटरसाइकिल पर रखे चार प्लास्टिक के गुम्मों की जांच करने पर उनमें हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब होना पाया गया। प्रत्येक गुम्मे में लगभग 15.15 लीटर शराब भरी हुई थी। पुलिस ने मौके से 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की। दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर बड़वारा थाने लाया गया, जहां आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी सुयश पाण्डेय, सउनि रामनाथ साकेत, आरक्षक गौरीशंकर, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी एवं आरक्षक बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button