मुख्य ख़बरें

तलैया में नहाने गए युवक की डूबने से मौत : एक घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव

दमोह। दमयंती नगर क्षेत्र में आवास के पास स्थित दमयंती तलैया में मंगलवार को नहाने गए युवक चंदू यादव की डूबने से मौत हो गई। युवक के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलैया में सर्च अभियान शुरू किया।
बताया जा रहा है कि दमयंती तलैया की गहराई करीब 15 फीट है। अधिक गहराई के चलते युवक को तलाशने और बाहर निकालने में रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ीl

रेस्क्यू अभियान इवेंट प्रभारी नरेश चौबे के नेतृत्व में चलाया गया। टीम में दिलीप तिवारी, सहदेव पाल, पुष्पेंद्र सिंह, आशीष, मनीष और विमलेश सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। करीब एक घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद टीम ने पानी में फंसे चंदू यादव को बाहर निकाला।
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

 

पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button