कटनी

27 सितम्बर से कटनी होकर चलेंगी पितृपक्ष स्पेशल ट्रेने, रानी कमलापति एवं जबलपुर से लगेंगे 12 फेरे

कटनी, यशभारत। पितृपक्ष के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति से गया एवं जबलपुर से गया के बीच पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनों का संचालन कटनी होकर किया जा रहा है। इन ट्रेनों में वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। यात्री उपलब्ध आरक्षित सीटों एवं बर्थ का लाभ उठाकर अपनी यात्रा को सुविधाजनक एवं आरामदायक बना सकते हैं। जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति गया पितृपक्ष स्पेशल 27 सितम्बर, 2, 7 अक्टूबर को रानी कमलापति से 15.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 14.30 बजे गया पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 01662 गया रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल 30 सितम्बर, 5, 10 अक्टूबर को गया से 15.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16.15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। यह ट्रेन इसी तरह गाड़ी संख्या 01702 गया जबलपुर पितृपक्ष स्पेशल 28 सितम्बर, 3 एवं 8 अक्टूबर को गया से 15.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.10 बजे जबलपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर गया पितृपक्ष स्पेशल 29 सितम्बर, 4 एवं 9 अक्टूबर को जबलपुर से 21.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 14.30 बजे गया पहुंचेगी।
त्योहारों में कटनी होकर चलेगी स्पेशल टे्रनें
दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान बढऩे वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने रीवा और डॉ अंबेडकर नगर के बीच 12 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का ठहराव कटनी समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। गाड़ी संख्या 01710 रीवा डॉ अंबेडकर नगर स्पेशल 10 अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को रीवा से रात 10.50 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3.05 बजे डॉ अंबेडकर नगर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01709 प्रत्येक रविवार को 11 अक्टूबर से 15 नवंबर तक रात 9.20 बजे डॉ अंबेडकर नगर से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2.30 बजे रीवा पहुंचेगी।
रानी कमलापति से रीवा के बीच चलेगी स्पेशल टे्रन
इसी तरह गाड़ी संख्या 02191 रानी कमलापति रीवा और 02192 रीवा रानी कमलापति के 4-4 फेरे होंगे। ट्रेन 17, 24 अक्टूबर तथा 7 और 14 नवंबर को चलेगी। रानी कमलापति से यह रात 10.15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7.20 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी में रीवा से दोपहर 12.30 बजे चलकर रात 9.15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। ट्रेन विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर और सतना पर रुकेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति दानापुर स्पेशल 12 अक्टूबर से 16 नवंबर तक सोमवार से शुक्रवार चलेगी। वापसी में 01668 दानापुर रानी कमलापति 13 अक्टूबर से 17 नवंबर तक मंगलवार शनिवार चलेगी। दोनों दिशाओं में 11-11 फेरे होंगे। ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, डीडीयू, बक्सर और आरा सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button