कटनी

त्योहारों में शांति और सुरक्षा पर फोकस, एनकेजे पुलिस ने आदतन अपराधियों के घरों पर दी दस्तक

कटनी, यशभारत। त्योहारों में शांति व्यवस्था कायम रहे, अपराधिक घटनाएं घटित न होने पाए, इसको लेकर एनकेजे पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के आदतन अपराधियों के घरों पर दस्तक दी जा रही है। एनकेजे पुलिस ने अपराधियों को अपराध से तौबा करने की हिदायत दी। शाम ढलते ही थाना क्षेत्र के ब्लैक स्पॉट एरिया में सघन पेट्रोलिंग करते हुए मनचलों को भी सबक सिखाया। एनकेजे पुलिस द्वारा अपराधों और अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस की इस सक्रियता के कारण काफी हद तक थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश भी लगा है। एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत ने बताया कि आदतन अपराधियों को शॉर्ट लिस्ट करके टीम को उनके घर भेज कर समझाइश दी जा रही है। इसके साथ ही अपराध घटित होने की संभावना को देखते हुए थाना क्षेत्र के ब्लैक स्पॉट एरिया में भी लगातार पेट्रोलिंग करते हुए नजर रखी जा रही है। थाना प्रभारी श्री राजपूत ने कहा कि अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ ही थाना क्षेत्र में सडक़ हादसों की रोकथाम करने के लिए भी नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ चेकप्वाइंट लगाकर कार्यवाही की जा रही है। प्रतिदिन ऐसे कई वाहन चालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किए जाते हैं जो की नशे में वाहन चलाते हुए सडक़ पर हादसों की आशंका को बढ़ाते हैं। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की भनक लगते ही तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। आम जनमानस की सुरक्षा के मध्य नजर एनकेजे पुलिस तत्परता से कार्य करने में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button