भोपालमध्यप्रदेश

भोपाल, यशभारत

इन्दौर से शुरू हुए विवाद पर हुजूर विधायक हमलावर, राहुल गांधी की सोच को बताया विदेशी

भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानों की तल्खी बढ़ गई है। इन्दौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। हुजूर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया है कि इस आयोजन के मंच से देश की संस्कृति और प्रधानमंत्री का अपमान किया गया।

रामेश्वर शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी की कार्यशैली और विचारों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता का व्यवहार और सोच पूरी तरह से विदेशी संस्कृति से प्रभावित है। विधायक ने तंज कसते हुए टिप्पणी की कि राहुल गांधी विदेशी मां की औलाद हैं और विदेशी सभ्यता में भले ही मां का सम्मान न होता हो, लेकिन भारत की संस्कृति में मां और मातृभूमि को सर्वोच्च स्थान दिया गया है।

बीजेपी विधायक ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि भारतीय मंचों से देश की सांस्कृतिक मर्यादाओं का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि माताओं और देश की संस्कृति का अपमान करने वालों को भारत की जनता आने वाले समय में करारा सबक सिखाएगी। इस बयान के सामने आने के बाद प्रदेश का राजनीतिक पारा चढ़ गया है और कांग्रेस की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया आने के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button