जागरुकता के संदेश के साथ संत निरंकारी मिशन कटनी सिटी ब्रांच ने लगाया रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों की जान बचाने किया 60 यूनिट रक्त का महादान

कटनी, यशभारत। मानव एकता दिवस बाबा गुरबचन सिंह जी की दिव्य स्मृति में, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के सान्निध्य में दिल्ली के ग्राउंड नं. 8 में आयोजित हुआ। इसके साथ ही समूचे देश की हजारों सत्संग केंद्रो पर श्रद्धा और समर्पण भाव से सफलतापूर्वक एवं इसी कड़ी में कटनी जागरुकता के संदेश के साथ संत निरंकारी मिशन (सिटी ब्रांच) कटनी ने रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने नई बस्ती स्थित कटनी सिटी ब्रांच में शनिवार 19 सितंबर 26 को प्रात 9 से 12 तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया यह शिविर सदगुरु माता सुदीक्षा महाराज जी एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की पहल पर हुआ। इस अवसर पर सिविल हॉस्पिटल की चिकित्सक टीम द्वारा 60 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। सिटी ब्रांच के मुखी सुनील मेघानी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान मानव सेवा की सबसे बड़ी साधना है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी की जान बचाने में सहायक हो सकता है, इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को इस महान कार्य में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी होता है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी सिद्ध होता है। इस अवसर अतिथियों में आदरणीय नोतनदास जी केवलानी महापुरुष, माधवनगर मंडल संयोजक राजकुमार हेमनानी, शंकर बाशानी,सिटी ब्रांच मुखी सुनील मेघानी, सिविल सर्जन डॉ.यशवंत वर्मा,समाज सेवी प्रेम बत्रा,के.डी.सी डायरेक्टर डा.पारस जैन मंचासीन रहे एवं इस अवसर पर पार्षद जयनारायण निषाद, अशोक लालवानी, राजकुमार नानकानी ,संजय खूबचंदानी, मनीष कलवानी,टेकचंद साहनी,रवि माटानी,विजय माखीजा एवं बड़ी संख्या में नागरिक एवं मातृ शक्ति उपस्थित रही ।रक्तदान शिविर ने न केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की बल्कि समाज में रक्तदान को लेकर सकारात्मक संदेश भी दिया। यह आयोजन संत निरंकारी मिशन की सेवा, करुणा और मानवता के प्रति समर्पण की परंपरा को दर्शाता है तथा लोगों को इस महान कार्य में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करता है।







