भोपालमध्य प्रदेश

शातिर वाहन चोर अवैध छुरी के साथ गिरफ्तार, चोरी के 2 ऑटो बरामद

शातिर वाहन चोर अवैध छुरी के साथ गिरफ्तार, चोरी के 2 ऑटो बरामद

भोपाल, यशभारत। राजधानी की हनुमानगंज थाना पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार छुरी और चोरी के 2 सवारी ऑटो जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 17 सितंबर को पुट्ठा मील के सामने घेराबंदी कर आरोपी मोहम्मद फजल उर्फ फैजू बच्चा (22), निवासी निशातपुरा भोपाल को पकड़ा। आरोपी के पास से अवैध छुरी मिलने पर धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने करीब 4 माह पहले कारगिल कॉलोनी और 9 दिन पहले काजी कैंप क्षेत्र से ऑटो चोरी किए थे। उसकी निशानदेही पर दोनों ऑटो जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी फजल उर्फ फैजू बच्चा शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर भोपाल के विभिन्न थानों जैसे हनुमानगंज, निशातपुरा, छोला मंदिर, कोतवाली, जहांगीराबाद, टीलाजमालपुरा, एमपी नगर, शाहजहानाबाद और श्यामला हिल्स में चोरी, आर्म्स एक्ट और मारपीट के 18 से अधिक मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button