UPI पर 0.04 प्रतिशत शुल्क का प्रावधान वापस लेने की मांग, देखें वीडियो

UPI पर 0.04 प्रतिशत शुल्क का प्रावधान वापस लेने की मांग, देखें वीडियो
चौक बाजार व्यापारी संघ ने वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को सौंपा ज्ञापन
भोपाल यश भारत। डिजिटल भुगतान प्रणाली यूपीआई पर प्रस्तावित 0.04 प्रतिशत शुल्क के विरोध में चौक बाजार व्यापारी संघ ने मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने शुल्क को व्यापारियों के हितों के प्रतिकूल बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है।
चौक बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष अभिषेक जैन अब्बू और सचिव शैलेन्द्र सोनी ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि व्यापारियों पर केंद्र राज्य और नगर निगम स्तर पर पहले से ही विभिन्न प्रकार के शुल्क एवं करों का भार है। ऐसे में यूपीआई भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने से व्यापारियों पर आर्थिक बोझ और बढ़ेगा।
संघ ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते प्रभाव के कारण खुदरा व्यापारी पहले से ही चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जाना व्यापारियों के लिए उचित नहीं होगा।
व्यापारी संघ ने वित्त मंत्री से आग्रह किया कि उनकी समस्या को केंद्र सरकार तक उचित रूप से पहुंचाया जाए और थूपीआई पर प्रस्तावित 0.04 प्रतिशत शुल्क को वापस लेने के लिए आवश्यक पहल की जाए।







